पलामू जिले में एक पुलिस जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जहां विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे।
पूर्वी सिंहभूम जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
रांची समाहरणालय सभागार में नई उत्पाद नियमावली (2025) के अंतर्गत रांची जिले की 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस दौरान अपर समाहर्ता, राँची, रामनारायण सिंह एवं सहायक उत्पाद आयुक्त, राँची, अरुण
सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिमडेगा पुलिस को यह सफलता अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध मिली है। एसपी एम अर्शी ने प्रेस वार्ता कर बताया
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। लेकिन आत्महत्या की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।
पलामू सेंट्रल जेल इन दिनों सुरक्षा और क्षमता से अधिक कैदियों को लेकर चर्चा में है। जेल प्रशासन ने यहां से 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल में ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
सरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत पेठियाटांड में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। जानकारी के अनुसार गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल, पिता चंद्रशेखर मंडल के घर से लगभग 15 लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू किया जायेगा। इस दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार नजर आ सकते हैं। सत्र के पहले कार्यदिवस के दौरान सरकार के द्वारा 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज नगड़ी पहुंचे, जहां आगामी 24 अगस्त को प्रस्तावित "हल जोतो, रोपा रोपो" किसान आंदोलन की तैयारियों का जायज़ा लिया।
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सैकड़ों छात्रों ने आक्रोश मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की शव यात्रा निकाली और विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचक
नरकोपी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब आसमान से गिरी बिजली (वज्रपात) की चपेट में आकर तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चे रांची जिले के चान्हो प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।